
*रिपोर्ट निशा कांत शर्मा
एटा।सडकों पर बंम बंम भोले की जयकार सुनाई दे रही है।सावन के तीसरे सोमवार को जलभिषेक करने के लिए श्रद्धालु जिलेभर में तैयार है।कांवड़ यात्रियों की भी सडकों पर धूम है।डीजे पर नाजते गाते बाहनों पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए सोरों .कछला पहुंचे हैं।लेकिन यह कावड यात्री सोमवार को भगवान शिव पर जल चढाएंगे।
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर रविवार को सडकों पर गंगाजल भरने के लिए कांवड़ यात्री जाते दिखाई दिये।विभिन्न बाहनों पर सवार होकर नाचते गाते हुए यह श्रद्धालु गंगाजल भरने के लिए सोरों पहुंच रहे हैं।जहां से कांवड़ यात्रियों के जत्थेअपने मनौती वाले देव स्थानों के लिए रवाना हो गए।आज शाम के वक्त सोरों कछला जाने वालों की भीड़ बढ गई।पुलिस जगह जगह कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार।उधर शिव मंदिरो मे भी जोर दार तैयारियां की गई हैं।