3 राज्यों में ऑपरेशन के बाद पुलिस ने लूटकांड की गुत्थी सुलझाई, गहने बरामद

दरअसल, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले वेदांत पाठख ने मई महीने में अपने पिता को खो दिया. उन्हें कोविड का संक्रमण था. उस वक्त पाठक का पूरा परिवार अयोध्या में अंतिम संस्कार के लिए गया हुआ था. इस बीच उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में चोरों ने सेंधमारी कर दी.

दिल्ली में कोविड मरीज के घर लूटकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए 3 राज्यों में दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया. यूपी में भारी बारिश के बावजूद दिल्ली पुलिस के जवान छानबीन करते रहे. बाढ़ प्रभावित बिहार के इलाकों की खाक छानते रहे और केस सुलझाने के लिए कई लोगों से पूछताछ की.

दरअसल, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले वेदांत पाठख ने मई महीने में अपने पिता को खो दिया. उन्हें कोविड का संक्रमण था. उस वक्त पाठक का पूरा परिवार अयोध्या में अंतिम संस्कार के लिए गया हुआ था. इस बीच उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में चोरों ने सेंधमारी कर दी. वेदांत पाठक की बहन ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा, ‘दिल्ली के हमारे पड़ोसी ने पूछा कि आपलोग घर आ गए हैं क्या, क्योंकि किचन और घर के पिछले हिस्से में लाइट ऑन है. हमने उन्हें बताया कि फिलहाल सभी लोग अयोध्या में हैं. उन्होंने घर चेक कर बताया कि चोरी हुई है. हम परेशान थे क्योंकि जूलरी और पैसे रुपये घर में ही रखे गए थे. दिल्ली लौटे तो पता चला कि जूलरी और 12 लाख रुपये कैश की चोरी हो गई है.’

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजयंत आर्य ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. कुछ अनजान लोग बैग ले जाते दिखे. हमें पता चला कि चोरी के बाद ये लोग शकूरपुर चले गए. इनमें एक लोकल हिस्ट्रीशीटर नागेश्वर की तरह लगा जो कि कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है. हमारी टीम के कुछ लोग जेल अधिकारी बनकर उसके घर गए. नागेश्वर की मां ने कहा कि वह यूपी में अपने गांव गया है. ऐसी ही छापेमारी नागेश्वर के गुर्गे चांद खान के घर हुई. पुलिस को पता चला कि वह बिहार में अपने गांव गया है.

बिहार के खगड़िया जिले में चांद खान की खोज में गई पुलिस की काफी दिक्कतें हुईं क्योंकि वहां बाढ़ का पानी फैला था. गाड़ियां भी नहीं चल पा रही थीं. बाद में पुलिस को सर्विलांस से पता चला कि दोनों शकूरपुर में हैं. दोनों को शकूरपुर रेलवे लाइन पर ट्रेस किया गया. दोनों अपने दोस्तों के घर आए थे. वहां से नागेश्वर और चांद खान को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की टीम यूपी में नागेश्वर के घर गई और चोरी के गहने बरामद किए.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks