अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, एक शातिर अभियुक्त 07 तमंचे, 01 रायफल तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार

एटा

एक बार फिर अवैध असलहा तस्करों पर गिरी गाज, जनपदीय पुलिस ने लगातार पांचवीं बार किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, एक शातिर अभियुक्त 07 तमंचे, 01 रायफल तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 13.04.2024 की रात्रि में थाना नयागांव पुलिस, जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव रामनगरिया आशाराम से काली नदी जाने वाले रास्ते के पास आम के बाग से एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 07 बने तमंचे 315 बोर, 01 रायफल अधबनी, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागाॅव पर मुअसं- 36/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –

  1. विजय सिंह पुत्र सियाराम निवासी बघौली थाना जैथरा एटा बरामदगी –
  2. 07 तमंचे 315 बोर
  3. 01 रायफल अधबनी
  4. 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर
  5. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
    थाना नयागाॅव-
  6. थानाध्यक्ष श्री रितेश ठाकुर
  7. उ0नि0 श्री ललित कुमार निमि
  8. उ0नि0 श्री कैलाशनाथ
  9. का0 योगेश चौहान
  10. का0 आकाश बंसल
  11. का0 मनोज कुमार
  12. का0 पिन्टू कुमार
  13. है0का0 चालक अमित कुमार इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम-
  14. प्रभारी उ0नि0 श्री अंकुश राघव
  15. का0 दीपक त्रिवेदी
  16. का0 विनय
  17. है0का0 अमित तोमर सर्विलांस
  18. का0 जितेन्द्र सर्विलांस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु नकद 10000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks