
लखनऊ।
भारतीय मतदाता महासभा एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समर्थित पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी चंदौली लोकसभा से डाक्टर आलोक कुमार शर्मा जी को घोषित किया गया है।
भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद उम्मीदवार वाराणसी मिंटू राजभर जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने संयुक्त रूप से आधिकारिक तौर पर चंदौली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव डॉ आलोक कुमार शर्मा जी के नाम की घोषणा की हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक जी ने अपना समर्थन देते हुए हुए जिताने का ऐलान किया।