
नगर पालिका परिषद, अलीगंज (एटा) की सफाई औचक निरीक्षण कर्मचारी सदस्य की टीम सुनील कुमार गुप्ता (कंप्यूटर ऑपरेटर)-9412896792, श्री राजेश कुमार सक्सेना उर्फ कुक्कू-9411931462, श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव-8273728903* की देखरेख में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का सफाई योद्धाओं के सहयोग से पिछले एक अप्रैल 2024 से सफाई अभियान कस्बे के प्रत्येक बार्ड में रोस्टर के हिसाब से चलाया जा रहा है।जिसमें 13 अप्रैल 2024 को प्रातः को एंटी लारवा दवाई का नालियों में मशीनो द्वारा छिड़काव, दोपहर में मोहल्ला मेवातियान में सफाई अभियान तथा शाम को मच्छरों व महामारी कीटों से कसबे को मुक्त करने के लिए मोहल्ले में फागिंग मशीन से छिड़काव कराया गया। आगामी 14 अप्रैल 2024 को वार्ड नंबर 14 लुहारी दरवाजा में यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रात: डीसीसीसी लखनऊ जूम मिटिंग में मु. राधाकृष्ण वार्ड 22 में वर्चुअल मिटिंग के माध्यम से डेमीपोस एन्टी लारवा दवाई के छिड़काव को मा. उपनिदेशक महोदय लखनऊ द्वारा देखा गया, जिसका जूम एप के माध्यम से सुनील कुमार गुप्ता ने दिखाया व जानकारी लगभग 10 मिनट तक दी। जिसको अधिशासी अधिकारी महोदय द्वारा सराहा गया।