
एटा–थाना जसरथपुर पुलिस को मिला सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा और दो जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के तहत दिनाँक 11/04/2024 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर एक अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ़ नब्बू को काली नदी के पास ग्राम नांग्ला जई से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 39/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-ओमप्रकाश उर्फ़ नब्बू पुत्र ईश्वरदयाल निवासी ग्राम हरसिंहपुर जनपद एटा।
बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर।
अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ़ नब्बू का आपराधिक इतिहास
- मुoअoस० 206/21 धारा 60 आबकारी अधि० थाना जसरथपुर जनपद एटा
- मुoअoस० 146/18 धारा 2/3 यूo पीo गुण्डा एक्ट थाना जसरथपुर जनपद एटा
- मुoअoस० 106/18 धारा 302 आईपीसी थाना जसरथपुर जनपद एटा
- मुoअoस० 0039/2024 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना जसरथपुर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :- - थानाप्रभारी श्री ओंमप्रकाश सिंह
- उo निo श्री अभिमन्यु शर्मा
- मुख्य आरक्षी पवन कुमार
- आरक्षी पाल सिंह