एटा ब्रेकिंग….

नायरा पेट्रोल पंप के ठीक पीछे एक प्लॉट छोड़ के कवाड़े में लगी आग।
सालों से गुड्डू नामक व्यक्ति कवाड़े का काम कर कबाड़ा एकत्रित कर रहा था जिसमें आज अचानक लगने से क्षेत्रीय लोग सहमे।
कबाड़ खाना के इतने पास पेट्रोल पंप होने के बाद भी आखिरकार क्यों नहीं लिया किसी ने संज्ञान।
कासगंज रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास कबाड़ में आग लगने से बड़ी अनहोनी या कहें कोई बड़ी घटना होने से टली।
आग लगने की सूचना पर, बिना विलंब किए अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे,
सभी अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने में जी जान से जुटे।
आग पर अब नियन्त्रण पा लिया गया है।
मौके पर देहात थाना प्रभारी भी पहुंचे, और घटना का लिया जायजा।