धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त दीपचन्द पुत्र श्री केदारी निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ़ एटा संबंधित मु0अ0स0-297/17 धारा 419,420,467,468, 471, 323, 504 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. दीप चन्द पुत्र श्री केदारी निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ़ एटा

गिरफ्तार करने वाले अधिकरी व कर्मचारीगण-

  1. उ०नि० श्री महेन्द्रप्रताप सिह
  2. का0 अमरजीत सिह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks