
“BJP जॉइन करने के बदले में 20-25 करोड़ रुपये आफर किये गए”
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस करके दावा किया
आम आदमी पार्टी ने इस बार कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम और नंबर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया है जिसने 20-25 करोड रुपए ऑफर किए थे और बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा था
चर्चा चल रही है कि कुछ देर में आम आदमी पार्टी के जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं
इनके साथ यह भी चर्चा है कि पंजाब के जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं
इस सब चर्चा के बीच पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों ने बड़ा दावा किया है