
मुंबई को एक नई और ताकतवर आर्थिक पहचान मिली है। वो भी किसी मामूली देश नही बल्कि चीन की राजधानी बीजिंग को हराकर। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है. हुरुन रिसर्च के मुताबिक एशिया के सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई में रहते हैं.
भारत की आर्थिक राजधानी में अब 92 अरबपति हैं, जो बीजिंग की 91 की संख्या को पार कर गए हैं. ये बड़ी उपलब्धि है मुंबई शहर के लिए।