
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना क्षेत्र का टाॅप-10 अपराधी राकेश अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, कई आपराधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में टाॅप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर टाॅप-10 अभियुक्त को एक तमंचा 315, दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17/08/2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलवरिया के पास से एक शातिर टाॅप-10 अपराधी को समय करीब 02.05 बजे 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0 383/2020 धारा 3/25 A ACT* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- राकेश पुत्र पन्नालाल नि0 ग्राम नगला हंसी थाना जैथरा एटा
बरामदगी-
- 01 तमंचा 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 33/18 धारा- 395/412/120b भादवि 15d act थाना मलावन एटा।
- मु0अ0सं0 42/18 धारा 307 भादवि थाना मलावन एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
- उपनिरीक्षक योगेश कुमार
- का0 विवेक कुमार
- का0 ओमप्रकाश कुमार
- का0 चालक पवन कुमार।