
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं0 – 22/2024 धारा 147, 148, 452, 323, 336, 504, 506, 308 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्तों उदयवीर सिहं पुत्र मुन्शी सिंह निवासी लाडमपुर कटारा व सीताराम पुत्र उदयवीर सिंह निवासी लाडमपुर कटारा थाना नयागांव को दिनांक 24.03.2024 समय करीब 11:50 बजे करनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- उदयवीर सिहं पुत्र मुन्शी सिंह निवासी लाडमपुर कटारा थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 58 वर्ष
2- सीताराम पुत्र उदयवीर सिंह निवासी लाडमपुर कटारा थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
1- थाना प्रभारी श्री रितेश ठाकुर
2- उ0नि0 ललित कुमार निमि
3- कां0 मनोज कुमार
4- कां0 गौरव कुमार
5- कां0 आकाश बंसल।