नयागांव का निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा किया गया थाना नयागांव का निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनाँक 21.03.2024 को जनपद के थाना नयागांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। कार्यालय की साफ-सफाई एवं पूरे परिसर का रखरखाव उच्चकोटि का पाया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks