
एटा– कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 75 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.03.2024 को अभियुक्त रामपाल उर्फ रवि पुत्र जुगेन्द्र निवासी खुटियाना थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को 75 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कासंगज के गंगा किनारे से अपनी मो0सा0 पर शराब लेकर आया था तथा यहां पर बेचता है। प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुअस0– 93/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- रामपाल उर्फ रवि पुत्र जुगेन्द्र निवासी खुटियाना थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।
बरामदगीः-
1- 75 लीटर अवैध कच्ची शराव।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
- प्र0नि0 श्री निर्दोष सिह सेंगर
- उ0नि0 सन्दीप कुमार राणा
- है0का0 सतीश
- का0 सोनू कुमार,
- का0 हरवेन्द्र