नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/24 धारा 376 एबी भादवि व 5M/6 पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राम प्रकाश पुत्र वावूराम निवासी अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 21.03.24 को समय करीव 14.20 बजे अम्बेडकर पार्क से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. राम प्रकाश पुत्र वावूराम निवासी अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली नगर एटा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
  2. प्र0नि0 श्री अरुण पवार कोतवाली नगर एटा
  3. हे0का0 संजीव कुमार कोतवाली नगर एटा
  4. का0 प्रदीप कुमार कोतवाली नगर
  5. का0 टिन्कू सिंह कोतवाली नगर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks