
एटा– आगमी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा थाना मिरहची क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल (आईटीबीपी) के साथ किया गया फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 17.03.2024 को जनपदीय पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बल (आईटीबीपी) के साथ *थाना मिरहची* क्षेत्र में गांव खंगारपुर, दौलतपुर, हजरतपुर, करनपुर, नगला दत्ती, नगला प्रेमी, नगला भूड़, नगला जोरी, अचलपुर,मोहम्मदपुर,श्यामपुर,सरनऊ ,जिन्हेंरा,रसूलपुर, गडोली में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आमजन को भयमुक्त/निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।