
कासगंज ! जिलाधिकारी द्वारा समिति बनाकर गंगा जी सोरों शूकर क्षेत्र बस स्टैंड का नाम परिवर्तन की संस्तुति की गई है , जो तीर्थ स्थल के अनुरूप ज्ञात नहीं होता ! इस सन्दर्भ में
शरद कुमार पांडे ने कहा कि सोरों सूकर क्षेत्र एक प्राचीन तीर्थ स्थल है , यहां प्रतिदिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व मित्र राष्ट्र नेपाल से भी लोग गंगा स्नान व पित्र कार्य तर्पण हेतु हजारों हजार लोग प्रतिदिन आते हैं और वर्ष में कई मेलों का आयोजन भी होता है , यहां के बस स्टैंड का नाम बराह बस स्टैंड ,संत तुलसीदास ,भागीरथ ,गंगा बस स्टैंड आदि नाम से ही होना चाहिए जिससे तीर्थ का पौराणिक महत्व दिखाई दे |
प्रदेश संगठन मंत्री सोमनाथ पाठक ने कहा कि शीघ्र ही ब्राह्मण कल्याण सभा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित हस्ताक्षर अभियान चलाएगी !
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे, संगठन मंत्री हरिओम पचौरी, सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल निर्भय, प्रदेश संयोजक पवन दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री उपेंद्र उपाध्याय, सोरों शूकर क्षेत्र नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय, प्रदेश संयोजक दुर्गा शंकर तिवारी, नगर मीडिया प्रभारी गगन पंडित, अभिषेक वशिष्ठ ,केशव महेरे, आशीष भारद्वाज सहित अनेक सदस्य बंधु उपस्थित रहे |