
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, सकरौली पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह सिंह के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/24 धारा 376AB,भादंवि व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र नरोत्तम शर्मा निवासी लालपुर थाना सकरौली को आज दिनांक 12.03.24 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- मनोज कुमार पुत्र नरोत्तम शर्मा निवासी लालपुर थाना सकरौली जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- थानाअध्यक्ष श्री नरेश कुमार जादौन
- का0 हरवीर सिंह
- का0 लोकेश कुमार