दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अमित कुमार राय के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 42/2024 धारा 376/504 भादवि व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव पुत्र उमेशचन्द्र निवासी ग्राम ठठेरपुर थाना सोरों जनपद कासगंज को आज दिनांक 11.03.24 को समय करीब 13.30 बजे रेलवे स्टेशन मारहरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. गौरव पुत्र उमेशचन्द्र निवासी ग्राम ठठेरपुर थाना सोरों जनपद कासगंज। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
  2. उ0नि0 किशोरीलाल मीना
  3. का0 विक्रान्त तेवतिया
  4. का0 विक्रान्त चौधरी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks