
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा थाना बागवाला तथा थाना मलावन क्षेत्र में अर्द्ध सैनिक बल के साथ किया गया एरिया डॉमिनेशन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 10.03.2024 को जनपदीय पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बल के साथ *थाना बागवाला* के ग्राम कीलरमऊ, जीसखपुर, मानिकपुर, बबरौती, कासोन, लोहाखार, पलरा, खड़ौआ, अचलपुर, धुआई तथा *थाना मलावन* के ग्राम छछैना, आसपुर, नउ हसनपुर, हाड़ई, पुराव, कस्बा मलावन, सोहार, नवादा, कुंवरपुर नगरिया, जलालपुर सांथल, लखनपुर, सलेमपुर खेडिया, दौलपुरा, कगरौल, थरौली, महुआ खेड़ा, हिरोंदी में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया।