मा0 आयोग के निर्देशानुसार 09, 10 मार्च को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी।
मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सभी मतदाता अपने नजदीकी बूथ पर अवश्य पहुंचे।

एटा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने सूचित किया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधियां संचालित करने हेतु मा0 आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप गतिविधियों के लिये तैयार किये गये कलेण्डर के अनुसार मार्च के द्वितीय सप्ताह में (मैं हूं ना) के तहत दिनांक 09 तथा 10 मार्च, 2024 को प्रत्येक बूथ (ग्राम पंचायत स्तर/वार्ड स्तर) पर मतदाताओं की जागरूकता के लिये मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के दौरान जिन अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वो अपना ससमय पंजीकरण करा लें। तद्नुसार मतदाता सूची पढ़े जाने का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर पूर्व से ही किया जाये। उक्त कार्य के पर्यवेक्षण हेतु पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है। मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सभी मतदाता अपने नजदीकी बूथ पर अवश्य पहुंचे।