
एटा~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से छेडखानी की घटना से संबंधित अभियुक्त को 02 घन्टे के अन्दर अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मुअस0– 32/2024 धारा 354 भादवि0 व 7/8 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामकिशोर पुत्र मलिखान सिंह निवासी नगला धनू थाना सकीट जिला एटा को 02 घन्टे के अन्दर ग्राम नगला धनू से एक अवैध तंमचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराधिक इतिहास –
1- मुअस0– 32/2024 धारा 354 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट
2- मुअस0– 33/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1- रामकिशोर पुत्र मलिखान सिंह निवासी नगला धनू थाना सकीट जिला एटा
बरामदगी –
1- एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
1– थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
2– व0उ0नि0 नेत्रपाल गौतम
3– का0 रामेश्वर सिकरवार
4– का0 संजय कुमार
5– का0 हेमन्त कुमार।