सरकार में बाधा उत्पन्न करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवालीनगर पुलिस को मिली सफलता कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअस0– 90/24 धारा 332, 506 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों वेद प्रकाश उर्फ रिंकु व विपिन कुमार पुत्रगण अमरपाल निवासी गण नगला मोहन थाना पिलूआ एटा को दिनांक 04.03.2024 को समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–
1- वेद प्रकाश उर्फ रिन्कू
2- विपिन कुमार पुत्रगण अमरपाल निवासीगण नगला मोहन थाना पिलुआ जिला एटा

बरामदगी–
1– कूट रचित टिकट

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1- मुअस0- 88/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0
2- मुअसं0– 90/24 धारा 332, 506 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण पवार
  2. उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
  3. उ0नि0 अनुरुध्द सिंह
  4. का0 योगेन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks