
एटा 29फरवरी।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि हमारे विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं को सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी गौ मांस लेकर आ रही है जिसको हमारे कार्यकर्ताओ द्वारा आज सुबह खंदौली टोल प्लाजा सादाबाद हाथरस पर पकड़ा गया जोकि आगरा की तरफ से आ रही थी तथा दिल्ली जा रही थी जिसमें 4-5 कुंतल गौ मांस बरामद हुआ जिसकी सूचना तत्काल सीओ साहब सादाबाद एवं थाना अध्यक्ष को दी गई वह भी घटना स्थल पर पहुंच गए तथा पकडे जाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की गई।
श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में गौकशी करने वाले तथा गौ मांस का धन्धे करने वाले किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे। मेरा पूरे ब्रज प्रान्त के प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह है कि इस धन्धे में जो लोग लिप्त है ऐसे लोगों को पकडे जाने के बाद कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाये ताकि लोग इस कार्य को करने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाये।