रील बनाने वाले युवक पर जनपदीय यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही 8000/ रूपये का जुर्माना कर वाहन किया सीज

छात्रों से भरी वैन की स्टीयरिंग दोनों हाथों से छोड़कर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ करते हुए रील बनाने वाले युवक पर जनपदीय यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही 8000/ रूपये का जुर्माना कर वाहन किया सीज

एटा। उल्लेखनीय है कि यातायात नियमों की जानकारी तथा जागरूकता हेतु शासन के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर व्यूज और लाइक्स पाने के चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के माध्यम से जनपदीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के संज्ञान में आया जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी यातायात को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

जिस क्रम में प्रभारी यातायात अनिल वर्मा द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में छानबीन की गई तो वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान हरविंदर पुत्र सुखपाल के रूप में हुई। जोकि सेंट पॉल स्कूल को वैन चलाता है। प्रभारी यातायात द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज करते हुए 8000/ रूपये का जुर्माना किया गया। तथा वाहन चालक को इस तरह से निकट भविष्य में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks