
एटा। निधौलीकलां में कक्ष निरीक्षकों के मिले फर्जी हस्ताक्षर, एफआईआर दर्ज डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक सहित दो के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा शुरू होने के पहले ही दिन फर्जीवाड़ा आया सामने,प्रथम पाली हाई स्कूल हिंदी की परीक्षा के दौरान सामने आया मामला।
निधौली कला क्षेत्र के अल्लाह नूर शाह इस्लामिया इंटर कॉलेज में अफसरों को मिला फर्जीवाड़ा,
परीक्षा केंद्र निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, एएसपी धनंजय कुशवाह ने पकड़ा फर्जीवाड़ा,
उपस्थिति रजिस्टर पर प्रथम पाली में द्वितीय पाली की परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों के किए गए फर्जी हस्ताक्षर।
डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के विरुद्ध नकल अधिनियम के तहत दर्ज कराई एफआईआर,पहले ही दिन की बड़ी कार्रवाई से खलबली। जिले में पंजीकृत 31105 में 2548 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के अल्लाह नूर शाह इस्लामिया इंटर कॉलेज का है मामला पकड़ में आयाहै।