
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली बडी सफलता, दो अभियुक्तों को अलग–अलग स्थानों से अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा अभियुक्त यशवीर पुत्र सुराजवीर निवासी नगला कलू थाना जसरथपुर जिला एटा को कस्बा जैथरा से एक अवैध देशी तंमचा व 04 जिन्दा कारतूस (315 बोर) सहित तथा अभियुक्त अनिल पुत्र चन्द्रपाल निवासी महमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा को ग्राम महमन्ता से एक अवैध देशी तंमचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना जैथरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता ————
- यशवीर पुत्र सुराजवीर निवासी नगला कलू थाना जसरथपुर जिला एटा
- अनिल पुत्र चन्द्रपाल निवासी महमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी का विवरण ——————
- एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर (यशवीर पुत्र सुराजवीर से)
- एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर(अनिल पुत्र चन्द्रपाल से)
पंजीकृत अभियोगों का विवरण————
- मु0अ0सं0 63/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा (यशवीर पुत्र सुराजवीर)
- मु0अ0सं0 64/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा (अनिल पुत्र चन्द्रपाल)
गिरफ्तार करने वाली टीम ———–
- थानाध्यक्षबश्री राजकुमार
- व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह
- उ0नि0 संजीव कुमार
- उ0नि0 राजकुमार सिंह
- उ0नि0 बलराम सिंह
- है0का0 भूपेन्द्र सिंह
- का0 विपिन भाटी
- का0 गौरव कुमार