अवैध शराब आदि के विरुद्ध वृहद चैकिंग अभियान चलाया गया


जनपद एटा। आज दिनांक 22.02.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्षों सहित भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ तथा आमजन में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से रोड मार्च व पैदल मार्च किया गया। यह रोड़ मार्च/पैदल मार्च कलैक्ट्रेट से शुरु होकर यादव नगर तिराहा, माया पैलेस चौराहा, रोड़वेज बस स्टैण्ड, ऋषि मार्केट तिराहा, जिला चिकित्सालय, शिकोहाबाद तिराहा, सकीट तिराहा, अलीगंज तिराहा होते हुये जिला चिकित्सालय तक किया गया। इस दौरान गिहार बस्ती, अलीगंज चौराहा, सकीट तिराहा स्थित विभिन्न स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब आदि के विरुद्ध वृहद चैकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही अवैध क्रियाककलापों में संलिप्त पाये जाने पर कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को कड़ी हिदायत दी तथा दोबारा से ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks