
सराहनीय कार्य जनपद एटा।
‼️सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें‼️
एटा- जनपदीय यातायात पुलिस को मिली सफलता, छात्रों की जान जोखिम में डालकर दोनों हाथों से वैन की स्टीयरिंग छोड़कर रील बनाने वाले युवक को दी गई सख्त हिदायत, 8000/ रूपये का जुर्माना कर वाहन किया सीज। जैसा कि ज्ञात है कि यातायात नियमों जानकारी तथा जागरूकता हेतु शासन के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर व्यूज और लाइक्स पाने के चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के माध्यम से जनपदीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के संज्ञान में आया जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी यातायात को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस क्रम में प्रभारी यातायात श्री अनिल वर्मा द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में छानबीन की गई तो वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान हरविंदर पुत्र सुखपाल के रूप में हुई। जोकि सेंट पॉल स्कूल को वैन चलाता है। प्रभारी यातायात द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज करते हुए 8000/ रूपये का जुर्माना किया गया तथा वाहन चालक को सख्त हिदायत दी गई।