
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृत बालिका सकुशल बरामद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है तथा अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया है।
घटना का विवरण-
दिनांक 11.01.2024 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गई कि आलोक कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी डांडा थाना जैथरा जिला एटा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना जैथरा पर मु0अ0स0- 16/24 धारा 363 भादंवि पंजीकृत किया गया।
घटना का अनावरण-
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी जैथरा को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा पीडिता/अपहृता को दिनांक 19.02.24 को सकुशल बरामद कर बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3(4) पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी थी। आज दिनांक 22.02.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी डांडा जिला एटा को फगनौल की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- आलोक कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी डांडा थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 श्री कपिल कुमार नैन
- का0 राजू बघेल