अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते 3 गिरफ्तार, मौके से 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई में प्रयुक्त बाइक बरामद

एटा – अवैध असलहा तस्करों पर एटा पुलिस हुई सख्त, तीन शातिर अभियुक्त अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, मौके से 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई में प्रयुक्त बाइक बरामद।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 21.02.2024 को थाना मलावन पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर तुर्कीपुरा के जंगलों से तीन अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 10 बने-अधबने अवैध तमंचों/पोनिया तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई के लिए प्रयुक्त एक पल्सर बाइक (बिना नंबर) सहित समय करीब 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मलावन पर मुअसं- 26/2024 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  1. अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं. इनके द्वारा पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
  2. अभियुक्त पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं।
  3. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में 2000-2500 रुपए में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता –

  1. दुर्वेश पुत्र मायाराम निवासी तुर्कीपुरा, शाहआलमपुर थाना मलावन एटा।
  2. तहसीलदार पुत्र मास्टर सिंह निवासी नगला नारायण थाना जैथरा जनपद एटा।
  3. ललित पुत्र रामकिशन निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा एटा।

आपराधिक इतिहास –

दुर्वेश का आपराधिक इतिहास –

  1. मुअसं- 85/22 धारा 323, 452, 504, 506 भादंवि थाना मलावन एटा
  2. मुअसं- 26/24 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा
  3. मुअसं- 285/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बागवाला एटा
  4. मुअसं- 490/17 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना मलावन एटा

तहसीलदार का आपराधिक इतिहास –

  1. मुअसं- 29/20 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  2. मुअसं- 30/20 धारा 307 भादवि थाना जैथरा एटा
  3. मुअसं- 32/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  4. मुअसं- 75/20 धारा 2/3 गुंडा एक्ट थाना जैथरा एटा
  5. मुअसं- 12/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  6. मुअसं- 211/21 धारा 2/3 गुंडा एक्ट थाना जैथरा एटा
  7. मुअसं- 26/24 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा
  8. मुअसं- 193/2004 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जैथरा एटा

ललित का आपराधिक इतिहास –

  1. मुअसं- 47/15 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  2. मुअसं 77/12 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  3. मुअसं 93/21 धारा 307 भादवि (पु०मु०) थाना कोतवाली देहात एटा
  4. मुअसं- 94/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा कोतवाली देहात एटा
  5. मुअस 95/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात
  6. मुअस- 26/24 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा
  7. मुअसं 337/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा

बरामदगी –

  1. 06 तमंचे 315 बोर
  2. 01 पोनिया 315 बोर
  3. 03 अधबने तमंचे 315 बोर
  4. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
  5. 01 खोखा कारतूस 315 बोर
  6. सप्लाई के लिए प्रयुक्त एक पल्सर बाइक (बिना नंबर)
  7. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण

अनावरण/गिरफ्तार करने वाली टीम –

  1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र, थाना मलावन
  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री विनोद कुमार, थाना मलावन
  3. उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार थाना मलावन
  4. उप निरीक्षक श्री शिव कुमार थाना मलावन
  5. उप निरीक्षक श्री नितिन कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी
  6. उप निरीक्षक श्री अंकुश राघव प्रभारी इंटेलिजेंस विंग
  7. मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार प्रभारी इंटेलिजेंस विंग
  8. मुख्य आरक्षी मनी कुमार प्रभारी इंटेलिजेंस विंग
  9. आरक्षी दीपक त्रिवेदी प्रभारी इंटेलिजेंस विंग
    10 . मुख्य आरक्षी अमित तोमर सर्विलांस सेल
  10. आरक्षी जीतेन्द्र सर्विलांस सेल
  11. आरक्षी राहुल कुमार थाना मलावन
  12. आरक्षी राजेश कुमार थाना मलावन
  13. आरक्षी प्रतिभान सिंह थाना मलावन

एसएसपी एटा द्वारा शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks