
एटा ~ थाना मिरहची पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब, करीब 100 लीटर लहन तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध शराब भट्टी चलाते हुए, 10 लीटर कच्ची शराब नाजायज, *100 लीटर लहन* व *शराब बनाने के उपकरण* सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14/08/2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर ग्राम हिम्मतनगर बजेड़ा में अभियुक्तगण के खाली प्लॉट में 10 लीटर कच्ची शराब सहित दो अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा शराब तस्करी करने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के संबंध में थाना मिरहची पर मु0अ0स0 - 145/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 188 ipc व धारा 15(3),15(4) महामारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- विनोद कुमार पुत्र सुरेश चंद
2- दिनेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र
निवासीगण हिम्मतनगर बझेड़ा थाना मिरहची एटा
बरामदगी
1- 10 लीटर कच्ची शराब
2- करीब 100 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।
3- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण