
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा नशीले पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस तथा डायजापाम (सफेद नशीला पाउडर) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14.08.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को दुल्हापुर मोड़ के पास से समय करीब 09:55 बजे अवैध *असलहा कारतूस व सफेद नशीला पाउडर* के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- भूपेन्द्र उर्फ भोपाली पुत्र शेर सिंह निवासी नगला दुर्जन निधौली कला , एटा।
बरामदगीः-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद।
2- 910 ग्राम डायजापाम सफेद नशीला पाउडर ।