
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 256/2020 धारा 354(ख) व 8 पोक्सो एक्ट* की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है *घटना-* दिनांक 29/06/2020 को वादी महाराज सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी कोसमा थाना जलेसर द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 28/06/2020 को वादी के ही गांव के युवक अमित कुमार ने घर में घुसकर वादी की भतीजी के साथ छेड़छाड़ की है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 256/2020 धारा 354(ख) भादवि, 8 पोक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जलेसर को निर्देशित किया गया दिनांक 13.08.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अमित को फिरोजाबाद तिराहे से कोसमा की तरफ जाने वाले रास्ते पर फिरोजाबाद रोड़ रेलवे लाइन से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- अमित पुत्र भद्रपाल निवासी ग्राम कोसमा थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-
1- उप निरीक्षक उमेश चन्द
2- आरक्षी योगेश कुमार
3- आरक्षी दीपक कुमार
4- आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह