शातिर टाॅप-10 अपराधी शराब माफिया अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर टाॅप-10 अपराधी शराब माफिया अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में टाॅप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर टाॅप-10 अपराधी *शराब माफिया* को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.08.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दादूपुर रोड़ नगला बरी जाने वाले रास्ते के पास से एक शातिर टाॅप-10 अभियुक्त *(शराब माफिया)* पेशकार को समय करीब 19.00 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मुअसं- 190/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-

  1. पेशकार पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम करनपुर थाना नयागांव एटा।

अभियुक्त पेशकार का आपराधिक इतिहास:-
1- मुअसं- 219/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम
2- मुअसं- 67/18 धारा 60(1)63 आबकारी अधिनियम
3- मुअसं- 96/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम
4- मुअसं- 67/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम।

बरामद मालः-

  1. एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
3- आरक्षी रविन्द्र कुमार
4- आरक्षी चालक जयवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks