एटा

- घरेलू बातों को
आपस में कहासुनी होने पर सास-
बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कराया गया है।
यह घटना रविवार देर शाम करीब
सात बजे की है। सकीट थाना क्षेत्र के
गांव अंगदपुर निवासी गिरीश चंद्र ने
बताया कि उनकी पत्नी पूजा और
मां रामबेटी के बीच घरेलू मामलों
को लेकर विवाद हो गया था। इससे
गुस्से में आकर पहले उसकी पत्नी ने
चूहे मार दवा खा ली। उसकी हालत
बिगड़ी देख उसकी मां को लगा कि
कोई अनहोनी होने पर सारा मामला
उनके डाल दिया जाएगा। इससे
उन्होंने भी चूहे मार दवा खा ली,
जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने।
इसका पता लगने पर परिवार वालों
ने दोनों को मेडिकल कॉलेज ले
जाकर भर्ती कराया। हालत ठीक
होने पर सोमवार सुबह परिजन दोनों
को घर ले गए। वहीं, कोतवाली
नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर
निवासी फिरदौस की पत्नी शाइना
बेगम को रविवार की रात करीब 11
बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया
गया। फिरदौस ने बताया कि उसका
पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके
बाद देर रात उसने विषाक्त पदार्थ
खा लिया। इलाज के बाद उसकी
हालत में सुधार है।