रिपब्लिक भारत के पत्रकार की हुई है अपहरण के बाद हत्या, संकेत देते हैं साक्ष्य


रक्षाबंधन के अगले दिन से गायब थे पत्रकार, आज मिले अचेतावस्था में, इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुआ निधन


परिवार का आरोप अपहरण कर, हुयी है पत्रकार की हत्या

वाराणसी। रिपब्लिक भारत चैनल का संवाददाता रोहित श्रीवास्तव जो की रक्षाबंधन के अगले दिन से गायब हो गये थे। परिवार द्वारा सिगरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पुलिस का ढीलापन कहे या कार्यकुशलता की तारीफ करें। लगातार साक्ष्य मिलते रहे फिर भी पुलिस मौन रही, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित श्रीवास्तव के फेसबुक आईडी पर रोहित श्रीवास्तव का फोटो अपलोड किया जाता था, जो कि लेडीज फ्रॉक व सुट में था। भला कोई पत्रकार लेडीज फ्रॉक सूट में खड़ा होकर फोटो खिंचाने के बाद क्यो अपने पर्सनल आईडी पर अपलोड करेगा। फिर भी पुलिस आरोपी के चंगुल से पत्रकार रोहित श्रीवास्तव को छुड़ाने में नाकाम रही। लगातार परिवार द्वारा अपहरण की साजिश बताई जा रही थी।

नम आंखों से रो पड़े पिता

पत्रकार के निधन की सूचना मिलने के बाद जिस पत्रकार के कानों में यह बात पहुँचती वो भागे भागे ट्रामा सेंटर पर पहुंचता। वही ट्रामा सेंटर पर रोहित श्रीवास्तव के पिता से मुलाकात होने पर अपने आंखों में आंसू लिए खड़े रहे। और पत्रकार साथी से केवल एक ही सवाल पूछते की इसके पहले आप कहां थे। यदि आप लोग जल्दी करते तो आज रोहित हम लोगों के बीच में मौजूद रहता। लगातार मेरे द्वारा अपहरण करने की साजिश पुलिस को दी जाती थी उसके बाद भी पुलिस मौन रही।

रोहित श्रीवास्तव के पर्सनल फेसबुक अकाउंट से अपलोड होते रहे फोटो

वही रोहित श्रीवास्तव के पर्सनल फेसबुक अकाउंट से लगातार फोटो अपलोड होते रहे उसके बाद भी पुलिस साइबर क्राइम की सहायता नहीं ले सकी।

अचेतावस्था में मिले रोहित श्रीवास्तव

सूत्रों के अनुसार गुरुवार दोपहर को सामने घाट पुल से रोहित श्रीवास्तव कि कूदने की सूचना मिली। आनन फानन परिवारों व मित्र मौके पर पहुंचे जहां रोहित के सर पर गंभीर चोटें लगी थी। वही नजदीकी ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया जहाँ लगभग दो घंटे इलाज के दौरान मौत हो गई। अब परिवार वालो को पीएम रिपोर्ट रिपोर्ट पर टिकी निगाहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच एवं दोषियों को दंडित करने की मांग करता है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks