ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र गिरफ्तार

ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र गिरफ्तार

विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया ।.
यह गिरफ्तारी भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने की। हाल में ही विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी।

विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र पर कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था. इन तीनों पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है. 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और हाल ही में विधायक विजय मिश्र पर गुंडा एक्ट लगा था।
भदोही- ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने गिरफ्तारी की है। भदोही पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने की गिरफ्तारी की पुष्टि की है गौरतलब है कि विजय मिश्र,उनकी पत्नी और बेटे पर उनके एक रिश्तेदार ने मुकदमा दर्ज कराया था। भदोही की पुलिस टीम विजय मिश्रा को लेने जाएगी। निषाद पार्टी से विधायक हैं विजय मिश्रा, 73 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks