राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने INDIA गठबंधन को झटका

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने INDIA गठबंधन को झटका देते हुए सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी ने एनडीए के साथ जाने का फैसला लिया है.

NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों से चर्चा के बाद एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया गया है. चौधरी ने विधायकों की नाराजगी पर कहा कि हमने हमारे सभी विधायकों से बातचीत कर ली है. हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं. जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा गया है. ये मेरे लिए मेरे परिवार और किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks