वैलेंटाइन डे मनाते हैं जोकि पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक है

एटा , विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि 14 फरवरी को युवा वैलेंटाइन डे मनाते हैं जोकि पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक है इसका विश्व हिन्दू परिषद व सभी आयाम गौ रक्षा,बजरंग दल,समरसता,दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति,आदि के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्ण रूप से विरोध करेगे तथा इसको किसी भी हालत में मनाने नहीं दिया जाएगा।आज की युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों को भूलती जा रही है तथा पश्चिमी सभ्यता की ओर निरंतर बढ़ती जा रही है।यह इसलिए हो रहा है कि अब परिवार संगठित ना होकर मैं और मेरे बच्चों में बट गया है क्योंकि पहले संगठित परिवार होते थे तो दादा दादी चाचा चाची ताऊ ताई बुआ लोगों के बीच में जब बच्चे रहते थे तो यह लोग बच्चों को महापुरुषों के बारे में कहानियां सुनाते थे लेकिन जब परिवार मैं और मेरे बच्चों में बट गया तो बच्चे मोबाइलों से जुड़ गए जिसके कारण वैलेंटाइन डे,रोज डे,आदि को समझने लगे तथा महापुरुषों को भूल गए क्योंकि वह महापुरुषों के बारे में जानते ही नहीं है।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरा शहर के सभी गिफ्ट कलेक्शन दुकानदार भाइयों से भी अपील है कि 14 फरवरी के दिन वह लोग अपनी अपनी दुकानों को बंद रखकर हम लोगों का साथ दें ताकि वैलेंटाइन डे जैसी कैंसर बीमारी को रोका जा सके।इस बीमारी को रोकने के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए ताकि इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सके।
श्री चौहान ने कहाँ कि 14 फरवरी के दिन टीमें बनाई जायेगी जो कि शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी तथा रैस्टोरेंट,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क,आदि पर भी नजर रखी जाएगी।इसके साथ साथ कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखें अगर कोई वैलेंटाइन डे मनाते हुए जोड़ा पकड़ा जाए तो उसको तुरंत पुलिस के हवाले करे तथा कानूनी कार्यवाही कराये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks