यश योग सेवा समिति का समापन कार्यक्रम संपन्न

एटा,राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा में आज यश योग सेवा समिति का समापन कार्यक्रम आयोजित कराया गया, यशवीर सिंह चौहान योग प्रशिक्षक के निर्देशन में आयोजित हुआ,कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, डॉ प्रिया चौहान, डॉ संजीव वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया ततपश्चात शहर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ के बारे में कार्यक्रम में आए हुए श्रोतागणों को जानकारी दी गई,इसके उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर,दून पब्लिक स्कूल एवं विभिन्न विद्यालयों के आए हुए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये इसके साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मंच पर योग करके भी दिखाएं,कार्यक्रम में आगे विभिन्न स्कूलों के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया,कार्यक्रम में आए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व् शॉल पहनकर स्वागत भी किया गया, कार्यक्रम का मंच संचालन आशु वार्ष्णेय व् रिचा वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम में नीलम माथुर, अलका गुप्ता,नीता वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, राधा शर्मा,रिंकी, संजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश वार्ष्णेय, डॉ विशाल गुप्ता, डॉ राजेश यादव, और कार्यक्रम में विद्यालयों के बालक बालिका एबं शिक्षकों सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks