
जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल नें लखनऊ पहुँचकर मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से शिष्टाचार मुलाकात की
कासगंज- दिनांक 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार समय प्रात: 10:00 बजे लखनऊ पहुँचकर जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में कार्यकर्ताओ के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल नें मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से मिलकर बुके देकर शिष्टाचार भेंट की!
जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी को जनपद कासगंज के पसमांदा मुस्लिम समाज,किसानों व गंजडुण्वारा में रोडवेज बस अड्डा बनवाए जाने के लिए अवगत कराया! उन्होंने उक्त जन समस्याओ को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए! जल्द से जल्द निस्तारण करानें का आश्वासन दिया!
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मा0 लालकृष्ण आडवाणी एवं किसान परिवार में जन्म लेने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया! और चौधरी साहब ने हमेशा किसानों, गरीबों, शोषितों,वंचितो के लिए काम किया है!
स्व0 चौधरी चरण सिंह नें कहा था कि देश की समृद्धि का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है!
वही लखनऊ प्रतिनिधिमण्डल में मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी से मिलने वाले लोगों में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी,का0 जिलाध्यक्ष कासगंज डाॅ0 राजकुमार वर्मा,का0 जिलाध्यक्ष सहकारिता मंच कासगंज ग्रीश चंद्र,मुवीन अहमद अल्वी,अफजल अव्वासी सहित आदि लोग प्रमुख थें!