बैंकिंग न्यूज औरैया
एआरटीओ ने ट्रैवेल्स बस को सवारी सहित किया बंद, भूख प्यास से बिलखते रहें 8 घण्टे मासूम बच्चे,

DM महोदया ने मामले को संज्ञान में लेकर बस छोडने के दिये आदेश, क़रीब 8 घण्टे बाद ARTO ने आनलाइन चालान का जुर्माना भूगतान कराकर बस को थाने से छोड़ा गया दिल्ली के लिए हुई रवाना…
पुर्व में भी एआरटीओ औरैया की शर्मनाक करतूत आई थी सामने , , भुख प्यास से व्याकुल बच्चों का हाल देख सवारियों ने किया का हंगामा
👉पुर्व में भी 4 सितंबर 2023 को औरैया एआरटीओ अशोक कुमार ने चैकिंग के नाम पर स्कूली वैन को छात्र छात्राओं सहित कोतवाली ले आने का मामला भी सुर्खियों में रहा था, मासूम बच्चों से भरी वैन को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया, बंद वैन में स्कूली बच्चे धूप में तड़पते रहें थें,
आज फिर एआरटीओ का कारनामा आया सामने सवारियों से भरी बस को थाने में किया बंद,
आज शुक्रवार तड़के सुबह 6 बजे बिहार प्रदेश से दिल्ली जा रही डबल-डेकर स्लीपर बस BR 02 PA 7569 को हाईवे पर औरैया एआरटीओ अशोक कुमार ने चैकिंग के नाम पर रोका और बसका परमिट ना होने पर सवारी सहित बस सवारी सहित को सदर कोतवाली के देवकली पुलिस चौकी में लाकर बंद कर दिया,
बस को बंद करने से पहले ARTO औरैया को यात्रियों के लिए दुसरे वाहन की करानी चाहिए थी व्यवस्था ताकि यात्रियों को समास्याओं का ना करना पड़ता..
सुबह 6 बजे से बंद बस में सवार करीब 50 से 60 यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा, सवारियों में छोटे-छोटे मासूम बच्चों का भूख प्यास से हाल बेहाल हो गया,
बस में सवार बुजुर्ग, एवं महिलाएं बच्चों पुरूषों का हाल बेहाल देखते हुए लोगों में आक्रोश देखने को मिला, वही बस में सवार लोगों ने बताया कि वो लोग कल दिनांक 8 फरवरी को दोपहर 4 बजे 2 से 3 हज़ार रुपए में स्लीपर बुक करके बिहार प्रदेश के गया जिला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थें, जो आज दिनांक 9 फरवरी सुबह तड़के औरैया पहुंचते ही एआरटीओ ने बस को रोक कर देवकली पुलिस चौकी में लाकर बंद कर दिया, परिवहन विभाग द्वारा बस को बंद करतें समय ना तो सवारियों को जानकारी दी गई और ना परिवहन विभाग द्वारा किसी दुसरी बस का बंदोबस्त किया गया, जिससे करीब 6 घण्टे से बस में सवार मासूम बच्चे भूख प्यास से बिलख रहें हैं,
👉 जब इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया तब जाकर तत्काल बस ड्राइवर द्रारा परिवहन विभाग में बस पर आनलाइन किया गया चालान का जुर्माना का भूगतान कर बस को दोपहर 2 बजे तक रिलीज कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया,
इस सम्बन्ध में एआरटीओ अशोक कुमार का कहना है कि बस को थाने में बंद करतें समय सवारियों को जलौन चौराहे पर उतार दिया गया था,
वही बस में सवार सवारियों का कहना था कि मुझे यह जानकारी नहीं दी गई कि बस थाने में बंद होने जा रही है, और ना ही किसी अधिकारी द्वारा कुछ बताया गया, बस ये कहा गया कि बस में कुछ गड़बड़ी हो वर्कशॉप जा रही हैं कुछ देर में सही होकर चली जायेगी,