आखिर कब तक डॉक्टर के भेष में यमराज हॉस्पिटल का संचालन करते रहेंगे?

ब्रेकिंग

इटावा:- संगम हॉस्पिटल में एक 50 वर्षीय महिला को भर्ती कर गॉलब्लैडर (पथरी) का सकुशल ऑपरेशन करने का आश्वासन दिया गया,

जिसमें डॉक्टर ने फीस के तौर पर पेसेंट से 35000/ रुपए में बात की,

महिला पेशेंट को एक वकील द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,

महिला पेशेंट की कई जांच हॉस्पिटल के अंदर और कई जांच सैफई हॉस्पिटल तक संचालक द्वारा कराई गई,

जिसके बाद महिला के ऑपरेशन की तैयारी की गई और ऑपरेशन करने के लिए मोतीझील सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर अनूप शर्मा को फीस दे कर वकायदा ऑपरेशन करने के लिए बुलाया गया,

पेशेंट महिला को ऑपरेशन थिएटर में  ले जाने के बाद पेट को चीर दिया गया, और बाद में बिना ऑपरेशन के ही महिला का पेट बंद कर दिया गया,

पीड़ित महिला और वकील ने हॉस्पिटल संचालन पर लापरवाही जताते हुए आरोप लगाया की पीड़ित महिला के साथ इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही को अंजाम दिया गया,

वही मीडिया के आने के बाद हॉस्पिटल संचालक सहित स्टाफ भी हॉस्पिटल छोड़ कर एक दो ग्यारह हो गए,

आखिर कब तक डॉक्टर के भेष में यमराज हॉस्पिटल का संचालन करते रहेंगे?

सूत्रों के मुताबिक संगम हॉस्पिटल को आगरा के डॉक्टर के नाम पर किया जा रहा संचालित,

आखिर आगरा का डॉक्टर कैसे 24 घंटे दे पा रहा है सेवाए?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks