मेधावीयों को पुरस्कार वितरित एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

आज 4 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावीयों को पुरस्कार वितरित एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त न्यायाधीश श्री उमेश चन्द्र मिश्र जी थे अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठतम गायत्री परिजन श्री बच्चन प्रसाद गुप्ता जी ने किया।
जिले व तहसील के कुल 10000 दस हजार मेधावी मे से 108 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया उत्तर प्रदेश मे महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा कुमकुम जे बी महाजन पीजी कॉलेज चौरीचौरा को विशेष रूप से उसके माता-पिता सहित माल्यार्पण व दुपट्टा देकर माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया महाविद्यालय स्तर पर जिले मे द्वितीय स्थान प्राप्त कुमारी संध्या यादव इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गोरखपुर को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा भूत और भविष्य की चिंता छोड़कर केवल वर्तमान का अच्छा से अच्छा उपयोग करके हर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात इंद्रजीत श्री मिश्रा जी श्री राजेन्द्र पांडेय जी श्री शैलेन्द्र जी श्री गणेश यादव जी श्री सूर्य चंद्र शुक्ला जी द्वारा बहुत सुंदर संगीत से किया गया मंच का संचालन डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी जी ने किया इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या मे छात्र शिक्षक BSGP से जुड़े गायत्री परिजन मौजूद रहे व्यवस्थापक श्री अशोक तिवारी जी सह-उपजोन समन्वयक श्री जगन्नाथ द्विवेदी जी कुसुम यादव जी CM लाल जी सुनील दुबे जी डां नवीन दुवे जी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।।
अच्युतानंद शर्मा
मीडिया प्रभारी उपजोन कार्यालय
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks