
एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा ऑटो चोरी की घटना का 48 घंटे में सफल अनावरण। प्रकाश में आए 01 अभियुक्त को चोरी किये हुए ऑटो तथा अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।
घटना का विवरण-
दिनांक 02.04.2024 को वादी पप्पू पुत्र रामप्रसाद निवासी मो0 कैलाशगंज थाना कोतवाली नगर जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी कि वह ऑटो चलाने का कार्य करता है। उसके ऑटो को तीन अज्ञात लोग एटा से किराये पर करके लाये थे। थाना जैथरा क्षेत्र में जब वादी शौच के लिये गया तो तीनों लोग ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके ऑटो न0 यूपी 82 टी 3151 को चोरी कर ले गये। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
आज दिनांक 04.02.2024 को उक्त घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी किये हुए एक ऑटो (यूपी 82 टी 3151) एवं अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के उपरान्त अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आये हैं,गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही अन्य प्रकाश मे आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.सुमित पुत्र किशनपाल निवासी प्रहवादपुरा थाना जैथरा एटा।
बरामदगी-
- 01 ऑटो (यूपी 82 टी 3151)
- एक तमंचा 03 जिन्दा कारतूस (315 बोर)
अन्य प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-
1.प्रभात पुत्र जुगेन्द्र निवासी नगला बक्शी थाना पटियाली जिला कासगंज ।
- सचिन यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बहादुरपुर थाना मिरहची जिला एटा।
3.मोनू पुत्र दुर्वीन सिंह निवासी नगला सुम्मेर थाना बागवाला जिला एटा।
4.नन्हे उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र जयवीर निवासी नगला बक्शी थाना पटियाली जिला कासगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार
- है0का0 भूपेन्द्र सिंह राघव
- का0 मधुसुदन
- का0 बसंत