
कानपुर महानगर उत्तर प्रदेश
पनकी पावर हाउस बाजार में लगाया नमो एप डाउनलोड करवाने के लिए शिविर, लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी के पनकी मंडल के पदाधिकारियों ने लोकनायक जनता बाजार पनकी पावर हाउस बाजार में नमो ऐप डाउनलोड करवाने के लिए शिविर लगाकर 300 व्यापारियों व राहगीरो के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड किया।
कानपुर महानगर: भारतीय जनता पार्टी पनकी मंडल ने पनकी पावर हाउस बाजार में नमो एप डाउनलोड करवाने के लिए शिविर लगाया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पनकी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल ने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के सतत विकास में प्रयासरत है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिए, उज्ज्वला योजना दी,गरीबों को उनके घर दिए, व्यापारियों को लोन की सुविधा दी, रेडी पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया यह सब सुविधा भारत में रहने वाले नागरिकों को मिली। वही पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित उपाध्याय ने कहा कि वर्षों पुराना राम मंदिर का सपना पूरा हो गया है। आज देश में सड़कों का जाल है यह सारी जानकारियां आज हम नमो एप से प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आज पनकी मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों के लिए नमो ऐप का कैंप बाजार में लगाया है।उन्होंने कहा कि आज पूरा व्यापारी समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने कहा पनकी मंडल में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को नमो एप के माध्यम से जोड़ रहे हैं। जिससे लोगों को विकसित भारत के बारे में जानकारी मिलेगी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की तरफ अग्रसर है। कार्यक्रम में मौजूद रही शिप्रा सक्सेना ने युवा वार्ड मित्र अश्वनी पाल की सरहाना की और कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया गया है।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकनायक जनता बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री संजय सिंह, गुड्डू सिंह, बब्बू मिश्रा, दिनेश गुप्ता, राजेश रस्तोगी, अद्भुत त्रिवेदी, मनोज भटनागर, कुशाग्र कोहली, अमित तिवारी, शिल्पी सोनकर, संगीता सचान व अन्य लोग उपस्थित रहे