
प्रदेश एवं जनपद के सनातन प्रेमियों में खुशी की लहर
एटा। देशभर में उच्च कोटि के साधु संतों,महात्माओं तथा भारतीय संस्कृति एवं धर्म के प्रति आस्थावान विद्वजनों के विश्व व्यापी संगठन “अखिल भारतीय सनातन परिषद” द्वारा उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक आवश्यक बैठक में लिए गए सामूहिक निर्णय के अनुसार उ.प्र.के जनपद एटा में समाज सेवा के लिए ख्याति प्राप्त कट्टर हिंदूवादी किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य में धर्म के प्रति अगाध,आस्था, विश्वास तथा साहस और धर्मार्थ कार्यरत रहने की विशाल छमता सहित पराक्रम की कला कौशलता को दृष्टिगत गत रखते हुए, संगठन की बैठक में शीर्ष समिति के प्रस्ताव पर संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मंहत रविंद्र पुरी जी महाराज के निर्देश से श्री आर्य को उत्तर प्रदेश का प्रांतीय संगठन महामंत्री बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री आर्य का पूरा परिवार धर्म के प्रति बेहद निष्ठावान है,और सभी परिजन प्रातः काल की शुरुआत से ही विधि – विधान पूर्वक प्रतिदिन हवन – यज्ञ एवं पूजा – पाठ के साथ दिनचर्या की शुरुआत करते आरहे है। यह भी बताते चलें कि राजू आर्य की शिक्षा दीक्षा गुरुकुल महाविद्यालय “ततारपुर” हापुड में पूर्ण हुई और वह वहीं से आर्य समाज के रास्ते पर सफर तैय करते हुए धर्म जागरण के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं।
राजू आर्य कई वर्षों तक विश्व हिंदू परिषद एटा के जिला मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे, तथा भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। वह जनपद एटा के ब्लॉक मारहर से निर्दलीय रूप से दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए हो चुके और ब्लाक प्रमुख का पदभार भी ग्रहण कर चुके हैं। श्री आर्य असहाय, असमर्थ,निराश्रित,और जरूरतमंदों के लिए मुसीबत के समय तन मन धन से सेवा करने में अग्रणी भूमिका अदा करते हैं। तथा खून की कमी के कारण जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे लोगों की जान बचाने के लिए स्वयं रक्तदान करने एवं रक्तदान शिविर लगवाने का सराहनीय कार्य करके प्रशंसनीय भूमिका अदा करते रहते हैं।
रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को अखिल भारतीय सनातन परिषद द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री बनाये जाने की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में अपार हर्ष की लहर दौड़ गई।
हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से नेत्रपाल सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार, विशनपाल सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार,राजेश कुमार वैध जी,रवि कुमार शर्मा पत्रकार, शिव स्वरूप वर्मा पत्रकार, एपी सिंह पत्रकार, डा. रविन कुमार यादव एमबीबीएस, डा.अभय राज सिंह चौहान,जितेंद्र यादव उर्फ बबलू चौधरी, दीपक सक्सेना,सत्यवीर नागर, प्रदीप यादव, कृष्णकांत यादव, विपिन यादव प्रधान, सौरभ राजपूत, गौरव राजपूत, शालू गोयल, इशू गोयल, सतेंद्र यादव प्रधान, मुकेश यादव, हरेंद्र यादव, नितिन यादव, हनी गुप्ता, चकी दिवाकर, नीतीश गुप्ता, मयंक गुप्ता, जितेंद्र प्रताप, चुनमुन आदि लोग हर्ष व्यक्त किया,विकास तोमर,रनवीर पुंढीर,राजकुमार सिसोदिया, मुकेश भदोरिया आज तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।