
कानपुर महानगर उत्तर प्रदेश
पेंशनर समाज पनकी ने कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कानपुर: देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को पेंशनर समाज पनकी के कार्यालय में अध्यक्ष साहब दीन यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया राष्ट्रीय गान के पश्चात अध्यक्ष ने अपने अभिभाषण में कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया लेकिन संविधान नहीं था संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया और 2 वर्ष 11 महीने 18 दिनों में भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया। 26 नवंबर 1949 में इसे अपनाया गया 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इस तरह भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना इतना ही नहीं भारत लोकतंत्र की जननी भी है । वही कार्यक्रम को संबोधन करते हुए शिवम त्रिपाठी ने भी भारत में लोकतंत्र के इतिहास और इसकी मजबूती के संबंध में अपना वक्तव्य रखें ।
इस गणतंत्र दिवस समारोह में पेंशनर सदस्यों की उपस्थिति से कार्यक्रम स्थल पर हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन बीoआरoप्रसाद ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसपी सक्सेना, आरबी यादव, पी एन लाल, बीके माथुर, सीबी साहू, बीबी शर्मा,श्याम कुमार, पीसी राय, आरसी वर्मा, सीबी चौबे,और सुमन शर्मा उपस्थित रहे।