एटा Big ब्रेकिंग…

एटा में दीपक HP गैस एजेंसी की ओर से अहम जानकारी दी गई है, कि सभी डिलीवरी मैन प्रत्येक उपभोक्ता को भली प्रकार अवगत करा दें कि 5 वर्ष में एलपीजी कनेक्शन की अनिवार्य जांच होना अति आवश्यक है,
जिसके संबंध में “हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन” लिमिटेड लोनी क्षेत्रीय कार्यालय के स्पष्ट निर्देश उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं कि 5 वर्ष बाद प्रत्येक सुरक्षा हॉज का बदला जाना अति आवश्यक है,
“हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन” लिमिटेड लोनी क्षेत्रीय कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि HP गैस के सभी उपभोक्ता क्रमांक 600001 से 616999 तक के सभी उपभोक्ताओं के 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, उनसे अनिवार्य जांच एवं सुरक्षा हॉज बदलवाने के लिए प्रेरित करें,
उक्त संबंधित सर्कुलर एवं बीमा से संबंधित प्रपत्र ग्रुप पर प्रेषित कर दिया गया है असहमति की दशा में उपभोक्ता से यह लिखित में ले लें कि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना होने पर उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी,
केवाईसी का कोई भी चार्ज नहीं है केवाईसी निशुल्क होती है, कुछ वितरक स्वयं मैंडेटरी इंस्पेक्शन भी कर रहे हैं एवं ग्राहकों को गुमराह कर रहे हैं कि कोई भी मैंडेटरी इंस्पेक्शन नहीं होता है, यह पूर्णतया गलत और असत्य है,
इससे ग्राहक का नुकसान हो सकता है तथा यह अनिवार्य जांच है, इससे होने वाला लाभ हानि से अवगत कराने की जिम्मेदारी हमारी है इसलिए हम आप सभी लोगों को अवगत करा रहे है।
साभार – दीपक HP गैस, अरुणा नगर एटा, (उ0प्र0)